अंजली ने पति संग की भगवान श्रीहरि की पूजा,

मेरठ।IMG_20221010_074855.jpg भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने अपनी परिचितों के अलावा पति व परिवार के संग शरद पूर्णिमा के मौके पर श्रीहरि की पूजा अर्चना की। इस पूजा अर्चना में सदर सब्जी मंडी स्थित एयरटेल कंपनी के भाई सूरज भी अंजली गुप्ता के साथ श्रीहरीकी पूजा में शामिल हुए। भक्तिभाव से पूजा की। भाजपा नेत्री ने घर पर पति व परिवार के अन्य सदस्यों संग श्री हरि की पूजाकी।
महानगर में मंदिरों में शरद पूर्णिमा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। औघड़नाथ मंदिर और मनोहर नाथ मंदिर में खीर का भोग लगाया जाएगा। दुर्गाबाड़ी में रात को दुर्गा पूजन रखा गया है।दूध की खीर में घी और सफेद खांड मिला कर अर्ध रात्रि में ऐसे रखना चाहिए जिससे उसमें चंद्रमा की किरणें पड़ें। चंद्र देव के मध्याकाश में आते ही उनका पूजन करना चाहिए। दूसरे दिन सुबह खीर का सेवन करना चाहिए। सदर दुर्गा बाड़ी में रविवार को शाम 7.30 बजे लक्ष्मी पूजन होगा। मुकुंदी देवी धर्म शाला में भी देवी का पूजन किया जाएगा। भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार भी शास्त्रों में जो विधान बताया गया है उसके अनुसार ही पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शरद पूर्णिमा की यदि बात की जाए तो बताया गया है कि इसमें फल और जल का सेवन कर व्रत रखें और देवी लक्ष्मी का पूजन करें। इस रात माता महालक्ष्मी कमल आसन पर विराजमान होकर धरती पर आती हैं। इस दिन कई स्थानों पर लोग माता लक्ष्मी के नाम से व्रत करते हैं। उनसे अन्न धन की प्राप्ति की कामना करते हैं। वहीं देश के कई भागों में इस रात काली पूजा भी होती है। माता लक्ष्मी इस रात लोगों के घरों पर घूमती हैं। देखती हैं कि किस व्यक्ति ने मेरी पूजा की है। माता जिस व्यक्ति से संतुष्ट होती है, उसे अपना आशीर्वाद भी देती है। रविवार को कार्तिक स्नान पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जयंती भी होगी। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार, 09 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 42 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।