छात्रों में आत्मबल विकसित करने हेतु ज्ञान प्रतियोगिता।

मेरठ। हस्तिनापुर, ग्राम रानी नगला के राजेश पायलट इण्टर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के 11 विधालयो ने भाग लिया। इसमें कुल 210 विधार्थी लाभान्वित हुए । बताते चले यह परीक्षा दो चरणों में विभाजित की गई , लिखित व मोखिक। परीक्षा का उद्देश्य विधार्थीयो में आत्मबल विकसित करना था। परीक्षा का उद्घाटन ग्राम प्रधान सोनु कुमार व प्रधानाचार्य दिलावर सिंह पोशवाल ने किया। कार्यक्रम में यश कुमार त्यागी, कपिल , प्रमोद , संजय , इरशाद सैफी, दुष्यंत कुमार,गौरव नागर , वरूण धामा , प्रतिभा पोशवाल, प्रिया,रिया, मुस्कान,पुनम, रूकैया, सानिया,संजु आदि उपस्थित रहे। IMG_20221005_063214.jpg