स्कूलों में होगी स्वच्छ्ता और जल संरक्षण की पढ़ाई।

in #meerutpadhai2 years ago

IMG_20220512_214100.jpgमेरठ। जनपद के सभी विद्यालयों में सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल की ओर से स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर निशुल्क कक्षाएं चलाई जाएंगी।
द ग्रोइंग पीपल तथा एमआईईटी इंस्टिट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु सरन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेरठ छावनी के विधायक अमित अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय तथा दीवान पब्लिक स्कूल के निदेशक एचएन राउत विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के प्रतिनिधि और बच्चे शामिल रहें। प्रत्येक स्कूल से 5-5 बच्चों को संस्था द्वारा उनके स्कूल का रोल मॉडल आॅफ द स्कूल बनाया गया। यह बच्चे अपने विद्यालयों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के अभियानों को चलाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने कहा, 2014 के बाद से देश में स्वच्छ्ता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नई जागृति आई है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भावी पीढ़ी को इन तीनों विषयों पर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम में अरुण जिंदल, आसिम दुबे, महेश त्यागी, डॉ. रुचिरा, डॉ. नीलम, आशीष अग्रवाल, अनिल कुमार पवार, प्रवेश कुमार गोयल, विक्रांत चौहान, आशीष गौड़, शुभी शर्मा, प्रियंका आहूजा, अशोक लखानी, डॉक्टर रेनू अग्रवाल, प्रदीप कुमार रस्तोगी, स्वाति गुप्ता, अलका, मुक्ति मिनोचा, राधिका गौतम, पवन त्यागी, पुनीत अग्रवाल, अजय चौधरी आदि रहें। इन्होंने कहा ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने बताया, संस्था द्वारा मेरठ के सभी स्कूलों में स्वच्छता एवं जल प्रबंधन की साप्ताहिक कक्षाएं शुरू की जा रही है।
हमने देखा है कि केवल जन जागरूकता के कार्यक्रम से कोई हल नहीं निकलने वाला। लोग जल संरक्षण की बात करते हैं और घर जाते ही भूल जाते हैं। हम 2 लाख स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे और स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए 10 हजार समर्पित कार्यकर्ता बनाएंगे।

Sort:  

Nice sir