सपाइयों ने किया लोहिया को नमन।

in #meerutnaman2 years ago

IMG_20221012_231238.jpgमेरठ। राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के पूर्व पार्षद अफजाल सैफी के नेतृत्व में सभी सपाई बच्चापार्क स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान पर जमा हुए और प्रतिमा पर फूल मालाएं चढाईं। इस अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी,सरफराज कुरैशी, बाबर खान, एहतेशाम इलाही, आरिफ अंसारी, हाजी अन्नान सैफी समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर सचिव सोहेल सैफी महानगर के पूर्व प्रवक्ता वसीम राहुल संजय यादव रवि यादव सुमित यादव रविंद्र प्रेमी रविंद्र रवि वीरेंद्र प्रजापति आदि सपा के तमाम नेता उपस्थित रहे।