अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गायों की मौत।

in #meerutmot2 years ago

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित माल रोड पर अज्ञात वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी इस दौरान दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जानकारी लाल कुर्ती थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने सिर्फ बैरिकेडिंग कर मामले से पल्ला झाड़ लिया पूरी रात गाय बरसात में घटनास्थल पर ही पड़ी रही लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर सुध लेना भी उचित नहीं समझा।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी करंट बोर्ड के कर्मचारियों को भी दी जा चुकी है लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और मृत गायों को घटनास्थल से उठाकर नहीं दबाया गया जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।IMG-20221010-WA0097.jpgIMG-20221010-WA0096.jpg