पांच वर्षों में देश बनेगा डेटा हब प्रफुल्ल केतकर।

in #meeruthab2 years ago

मेरठ। पांच वर्ष में भारत डेटा का हब बनेगा। डेटा को शस्त्र के IMG_20220515_225321.jpgरूप में इस्तेमाल किया जाएगा। मीडिया को तय करना होगा, सत्य को कब और कहां स्थापित करना है। मीडिया का उददेश्य समाज व राष्ट्रहित होना चाहिए। ब्रेकिंग के चक्कर पर गलत दिखाने से समाज को नुकसान होगा। असत्य को कहना मर्डर के बराबर है और अर्द्धसत्य को कहना डब्ल मर्डर के बराबर। यह बात तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व विश्व संवाद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने कही। प्रफुल्ल केतकर ने कहा कि संचार के बिना संवाद नहीं हो सकता है। तथ्यों और घटनास्थल पर मौजूद होकर जो संवाद होता है वह न्यूज होती है। मीडिया का उददेश्य सत्य का प्रतिपादन होना चाहिए। कोई भी न्यूज फेक नहीं हो सकती है और जो फेक है वह न्यूज नहीं होती है। केवल नैरेटिव फेक होता है। समाचार और विचार में भेद करना मुश्किल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमार (अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख) ने कहा कि हर विषय में भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल तत्व है। किसी भी विषय चाहे व विज्ञान हो, चिकित्सा हो या फिर कुछ अन्य भारतीय ज्ञान परंपरा में सर्वत्र व्याप्त है। कोई भी काम यदि किया जाता है तो उसका कोई न कोई आदर्श होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई विमला ने कहा कि वर्तमान में मीडिया के कई प्रकार हो गए है। आद्य पत्रकार नारद जी विश्वसनीयता के साथ समाचार देते थे, लेकिन उनके विषय में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया गया। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने स्वागत उदबोधन किया, जबकि विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष श्याम बिहारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बीनम यादव ने किया। इस दौरान पांच पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह, अजय मित्तल, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. रूप नारायण, प्रो. विजय मलिक, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, डॉ. प्रदीप, डॉ. नीरज सिंघल, संजीव गर्ग, अमरीश पाठक, पंकल शर्मा, मितेंद्र कुमार गुप्ता, ज्योति वर्मा आदि उपस्थित रहे।