पति ने मायके नहीं भेजा तो पत्नी फांसी पर झूली।

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में विवाहिता ने पति के मायके भेजने से इंकार करने पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मायके भेजने से मना करने पर अक्सर पति-पत्नी में विवाद रहता था। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
IMG-20220730-WA0135.jpgशादी के 3 महीने पर ही शुरू हुआ विवाद
मेरठ थाना लिसाड़ी गेट में पहलवान कॉलोनी में रहने वाले मोनू, पुत्र महताब की 3 महीने पहले ही बिहार निवासी गुलशन से शादी हुई है। 19 वर्षीय विवाहिता शादी के बाद अपने ससुराल लिसाड़ी गेट मेरठ आ गई। मेरठ में शादी और बिहार में मायका दूरी ज्यादा होने के कारण विवाहिता मायके नहीं जा पाती थी। जिसकी वजह से पति, पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। आए दिन दोनों में झगड़ा होता और घरेलू कलेश बढ़ रहा था। तंग आकर महिला ने शनिवार को सुसाइड कर लिया।

कमरे में बंद कर लगाई फांसी
शनिवार सुबह भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पति बाहर चला गया। लेकिन पीछे से महिला ने खुद को कमरे में बंद किया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जानकारी होने के बाद मकान का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मोहल्ले की महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया युवक के परिवार मां रिहाना और नेत्रहीन भाई है। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sort:  

Sosad