कातिल ने की बेरहमी की सारी हदें पार नाबालिक बच्चे का सिर काट कर हत्या, हालत देख सिहर उठे लोग

in #meerut2 years ago

IMG-20220416-WA0026.jpg
मेरठ।मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में करीब 14 साल के एक किशोर की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। किशोर का सिर कटा शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खानपुर मार्ग स्थित एक खेत से 14 साल के एक लड़के का सिर कटा शव बरामद हुआ है। मृतक का सिर मौके से बरामद नहीं हुआ है। शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं क्षेत्र से अभी तक किसी बच्चें की गायब होने की भी सूचना नहीं है।
IMG-20220416-WA0025.jpg
जानी क्षेत्र के सिवाल खानपुर मार्ग पर सिवाल खास निवासी राशीद का खेत है। दोपहर के समय राशिद खेत पर गया था। इस दौरान राशिद को अपने मक्का के खेत में एक किशोर का सिर कटा शव पडा मिला। शव देखकर वो घबरा गया। उसने शव मिलने की बात आसपास खेतों में गेंहू की कटाई कर रहे किसानों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भी जमा हो गई। सूचना पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आसपास के खेतों में शव के सिर कर तलाश की। लेकिन शव का सिर पुलिस बरामद नहीं कर पाई। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
IMG-20220416-WA0024.jpg
पुलिस का कहना है कि शिनाख्त छुपाने को मृतक के सिर को कहीं और फेंका गया लगता है। क्षेत्र में किसी भी बच्चे के गायब होने की सूचना भी नहीं है। मृतक की शिनाख्त के लिये आसपास के जिलो और थानों की पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।