गैगस्टर में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

in #meerutlast year (edited)

IMG-20230611-WA0017.jpg

मेरठ। अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पर गैंगस्टर के मुकदमे में वाछिंत चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम फुरकान पुत्र सगीर, राशीद अली पुत्र सगीर और शाहआलम उर्फ सोनी पुत्र सगीर निवासीगण जानी कलां, थाना जानी, जिला मेरठ हैंं

पुलिस के मुताबिक तीनों को ग्राम जानी कलां से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है तथा पूर्व में इन अभियुक्तगणों द्वारा ग्राम जानी कलां, ग्राम पाँचली खुर्द तथा ग्राम भूपगढी के जंगल में गौकशी की घटना की है, जिस कारण उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी मेरठ से अनुमोदन कराकर दिनांक 24.05.2023 को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत मु0अ0सं0 162/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। उसी क्रम में आज उपरोक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज, हैड कांस्टेबल नीलकमल, कांस्टेबल अंकुर मलिक, कांस्टेबल विपिन नागर थाना जानी जिला मेरठ शामिल रहे