दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा।

in #mcd2 years ago

दिल्ली में अब प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो सकता है, 25 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति पर ट्रांसफर शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया जा रहा है। पिछले महीने दिल्ली के तीनो निगमों के विलय के बाद यह एक बड़ा फैसला है।

मौजूदा समय में दिल्ली की संपत्ति की खरीद और बिक्री पर ट्रांसफर शुल्क पुरुषो के लिए तीन फीसदी और महिलाओ के लिए दो फीसदी है। इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषो के लिए ट्रांसफर शुल्क चार फीसदी और महिलाओ के लिए तीन फीसदी ट्रांसफर फीस होगी।

इस कदम का उद्देश्य निगम की स्तिथि में सुधार करना है जो पिछले कुछ वर्षो में बुरी तरह खराब हो गया है। Covid 19 महामारी के दौरान तो निगम की स्तिथि और देयनीय हो गई थी, और समस्या यहां तक बढ़ गई थी की निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो रहा था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्थाई समिति में विशेष अधिकारी के सामने 25 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति पर ट्रांसफर शुल्क में एक फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था, प्रस्ताव को विशेष अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। वृद्धि के बाद ट्रांसफर शुल्क पुरुषो के लिए चार फीसदी और महिलाओ के लिए 3 फीसदी होगा।getty_164107628_970647970450057_56760.jpg