दिल्ली के कई इलाकों में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार, जानिए लू से कब मिलेगी राहत

in #mausam2 years ago

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। लगभग सभी जगहों पर तेज लू चलने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 41 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन भी लू और तेज धूप से राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी अब दिल्ली वासियों के लिए आफत बन गई है। दोपहर में तो घर से निकलना दुश्वार हो गया है। दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। चिंता की बात यह भी कि गर्मी हर दिन बीते दिन का रिकार्ड तोड़ती नजर आती है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। रविवार को दिल्ली का सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग पर यह न्यूनतम तापमान इस सीजन का सर्वाधिक है। हवा में नमी का स्तर 19 से 71 प्रतिशत रहा।
स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 44.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी के कमोबेश सभी स्वचालित मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।सुबह से ही धूप इतनी तेज थी कि बाहर निकलना दुश्वार हो रहा था। छुटटी का दिन होने के कारण सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। अलबत्ता ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहन चालकों की हालत तब भी देखने लायक थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। लगभग सभी जगहों पर तेज लू चलने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार के लिए आरेंज जबकि मंगलवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लेकिन बुधवार से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होगी तो दिल्ली में भी आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इससे लू की स्थिति अगले कुछ दिनों के लिए खत्म हो जाएगी।
वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अगले 15 दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं लग रहे हैं। ऐसे में अप्रैल का महीना लू के दिनों को लेकर भी लया रिकार्ड बना सकता है।

मालूम हो कि राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल 1941 को महीने का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।10_04_2022-heatwave__22616598.jpg

Sort:  

आप किसी की पोस्ट को लाइक नहीं करेंगे तो दूसरा भी आपकी पोस्ट को लाइक नहीं करेगा सिर्फ खबरें लिखने से वर्दीयम डॉलर नहीं मिलेगा इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि जितना लाइक आएगा उतना वर्दीयममें डॉलर मिलेगा अतः आपसे अनुरोध है कि आप सभी की खबरों को लाइक या कमेंट करिए धन्यवाद