दिल्ली में तापमान गिरने से लोगों ने ली राहत की सांस, जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

in #mausam2 years ago

मौसम विभाग का अनुमान है कि लू से राहत का यह दौर अभी अगले पांच छह दिन तक यूं ही जारी रहेगा। मंगलवार को भी धूप तो सुबह ही खिल गई थी लेकिन बीच- बीच में बादल छाए रहने से उसकी चुभन अन्य दिनों की अपेक्षाकृत हल्की रही लगातार पांच दिन तक लू के थपेड़े झेलने के बाद मंगलवार को दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली। आंशिक तौर पर छाए बादलों ने न सिर्फ लू से निजात दिलाई बल्कि तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि लू से राहत का यह दौर अभी अगले पांच छह दिन तक यूं ही जारी रहेगा। मंगलवार को भी धूप तो सुबह ही खिल गई थी, लेकिन बीच- बीच में बादल छाए रहने से उसकी चुभन अन्य दिनों की अपेक्षाकृत हल्की रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि एक ही दिन पहले सोमवार को पांच सालों का सर्वाधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 20 से 65 प्रतिशत रहा।

Ads by Jagran.TV
स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 41.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी के कमोबेश सभी स्वचालित मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस से बीच दर्ज हुआ।

jagran josh

(गर्मी की तपिश से राहत दिलाता है वातावरण में सुंदरता बिखेरती सुरमई शाम का यह दृश्य। प्रकृति की खूबसूरती का एहसास करवाता है साइबर सिटी में शाम का यह नजारा। संजय गुलाटी।)

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 अप्रैल तक रोजाना ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्ली में भी भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत बरकरार रहेगी।

खराब श्रेणी में रही दिल्ली एनसीआर की हवा

मंगलवार को दिल्ली एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 229 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 262, गाजियाबाद का 297, ग्रेटर नोएडा का 255, गुरुग्राम का 170 और नोएडा का 263 दर्ज किया गया। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 88 जबकि पीएम 10 का स्तर 231 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 41.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी के कमोबेश सभी स्वचालित मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस से बीच दर्ज हुआ।
गर्मी की तपिश से राहत दिलाता है वातावरण में सुंदरता बिखेरती सुरमई शाम का यह दृश्य। प्रकृति की खूबसूरती का एहसास करवाता है साइबर सिटी में शाम का यह नजारा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 अप्रैल तक रोजाना ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्ली में भी भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत बरकरार रहेगी।
खराब श्रेणी में रही दिल्ली एनसीआर की हवा
मंगलवार को दिल्ली एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 229 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 262, गाजियाबाद का 297, ग्रेटर नोएडा का 255, गुरुग्राम का 170 और नोएडा का 263 दर्ज किया गया। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 88 जबकि पीएम 10 का स्तर 231 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।12_04_2022-delhi_weather_news_22622270.jpg