अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेसियो का सत्याग्रह

in #mau2 years ago

मऊ! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आज सदर विधानसभा के सदर तहसील में कांग्रेश जन द्वारा अग्नीपथ योजना के विरुद्ध शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा के नेतृत्व में तहसील परिसर में सत्याग्रह के आधार पर प्रशासन के बीच में मौन रूप से वर्तमान सरकार द्वारा नव जवानों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार से छूब्ध होकर सरकार के विरोध में सत्याग्रह किया गया शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारत सरकार द्वारा सेना हेतु लागू अग्निपथ योजना का संज्ञान ले जिसके विरोध में देश के लाखों नौजवान आंदोलनरत हैं अग्निपथ योजना सेना की पूर्व की परम्परा के विपरीत है तथा उनके गौरव को गिराने वाली है यह योजना एक प्रकार से सेना के मनोबल को ही गिराएंगी,यह राष्ट्रीय हितों के विपरीत है इस योजना को सरकार ने बिना किसी व्यापक विचार विमर्श के ही मनमाने पूर्ण ढंग से थोप दिया है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।इस सत्याग्रह में प्रमुख रूप से
संजय यादव , पूजा राय, मधुसुदन त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, मनोज गिहार, सुभाष गुप्ता, बालजीत चौहान, संजय चौहान,तौसीफ इलाही, शैलेंद्र सिंह, अजीजुर्रहमान, आफताब सिद्धिकी, राजकुमार राय, रामचन्द्र त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, जावेद अख्तर, समसुल हसन, अरुण सिंह, श्री राम दुबे, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।