राधारानी के जन्मोत्सव पर झूमा बरसाना, ब्रह्ममुहूर्त में हुआ महाभिषेक

in #mathura2 years ago

राधारानी के गांव रावल में राधारानी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े चार बजे मंगला आरती के दर्शन हुए। आरती के बाद घंटे और घड़ियाल बजने लगे। जन्म के साथ ही राधारानी के श्री विग्रह को चांदी की चौकी पर विराजमान किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों द्वारा साढ़े पांच बजे मंत्रोच्चारण के मध्य सवा सौ किलो दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि से अभिषेक किया गया। महाभिषेक आरती की गई। लाडली को माखन मिश्री, दूध का भोग लगाया गया। 11 बजे छप्पन भोग के दर्शन के बाद 12:30 राजभोग आरती का आयोजन हुआ। राधारानी के जन्मोत्सव पर लाडलीजी मंदिर बधाइयों और वेद की ऋचाओं से गूंज उठा। गर्भ गृह में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। गर्भगृह से उठीं ध्वनि प्राचीन भवन की प्राचीरों से टकराती हुई वातावरण में आस्था की हिलोरें भर रही थी। मूल नक्षत्र में जन्मी राधारानी की जन्मस्थली रावल गांव में ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में प्रातः 5:30 बजे पंचामृत अभिषेक किया गया इस अवसर पर दर्शन करने वालों की लंबी कतार थीWhatsApp Image 2022-09-04 at 14.40.47.jpeg