पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

in #mathura2 years ago

मथुरा-बाजना कस्बा में शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति नौहझील बाजना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अपनी अपनी बाइकों पर तिरंगा झंडा लगाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिन्दाबाद के गगनचुंबी नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
IMG-20220812-WA0018.jpg
पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर केनरा बैंक के पास इकट्ठे हुए इसके बाद सभी ने अपनी अपनी बाइकों पर तिरंगा झंडा लगाकर कैनरा बैंक बाजना से बस अड्डा पत्थर मंडी गान्धी नगर बड़ा बाजार शिवाजी नगर होते हुए नौहझील तक तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के गगनचुम्बी नारे लगाए।

Sort:  

Jai Hind