गुरु पूर्णिमा पर नगर में चाक चौबंद व्यवस्था किए जाने की मांग

in #mathura2 years ago

मथुरा- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में हुई। जिसमें प्रशासन से गुरु पूर्णिमा उत्सव पर नगर में चाकचौबंद व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
महासभा के नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव मुड़िया पूनो मेला पर पूरे विश्व से श्रद्धालु ब्रज मंडल में वृंदावन गोवर्धन मथुरा नंदगांव बरसाना गोकुल में गुरु पूजन दर्शन परिक्रमा हेतु आते हैं। भक्तों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए।
IMG-20220703-WA0008.jpg
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग एवं वृंदावन परिक्रमा मार्ग में प्रकाश एवं साफ सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने कहा कि मुड़िया पूनो मेला पर नगर निगम पेयजल की व्यवस्था के साथ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे। जहां जहां जलभराव होता है वहां पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाए। प्रदेश संगठन मंत्री महेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि आने वाले भक्तों की सुरक्षा एवं मेला को सुव्यवस्थित करने हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर मंदिर अथवा गोवर्धन वृंदावन के लिए मार्गदर्शक चिन्ह बनाए जाएं। इस मेले को और भव्यता देने के लिए वृंदावन एवं गोवर्धन को जन्माष्टमी की भांति सजाया जाए। वृंदावन में पुरानी सब्जी मंडी लोई बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो करना नहीं भूले होंगे आप

आपकी खबरों को लाइक किया जा रहा है.

Vote power is low today, as soon as 100% power will increase, your news will be liked.Comment