झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट

in #mathura2 years ago

मथुरा- थाना जमुनापार क्षेत्र में लक्ष्मी नगर चौकी के चंद कदमों की दूरी पर गांव नगला कोल्हू में मंगलवार रात को झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया गया। हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर चौकी के समीप नगला कोल्हू में मंगलवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर पीआरवी 4181 के सिपाही मीनू कुमार और विपिन शर्मा मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दोनो सिपाहियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली।
IMG-20220511-WA0051.jpg
पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से हमले के मुख्य आरोपी नगला कोल्हू निवासी मुकेश पुत्र हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।