पर्यावरण बचाने को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगो को बांटे तुलसी के पौधे

in #mathura2 years ago

मथुरा में tulsi.jpgपर्यावरण रक्षक मोर्चा द्वारा पृथ्वी संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया पदाधिकारियों ने लोगों से पृथ्वी संरक्षण को दिशा मैं कार्य करने का आह्वान किया वह ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तुलसी के पौधों का वितरण किया
संस्था ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प दोहराया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर मानव जीवन साकार है हम लोगों को इस अपनी जीवनदायनी पृथ्वी का अस्तित्व बचाए रखने का प्रयास करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर इस पृथ्वी को बचाना चाहिए दिन पर दिन जंगल काटने और जमीन से पानी सूखने के बाद पृथ्वी के संरक्षण में काफी दिक्कत है आ रही है उन्होंने लोगों को तुलसी के पौधे बांटते हुए पृथ्वी संरक्षण करने का संकल्प दिलाया