मथुरा सीएनजी पंप के पीछे गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

in #mathura2 years ago

14_06_2022-cng_pump_station_warehouse_22802831.png

मथुरा के कोटवन क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी पंप के पीछे खुले गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से कुछ दूरी पर स्थित सीएनजी पंप के कर्मचारियों में खलबली मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। राजमार्ग स्थित गांव कोटवन के समीप बने सीएनजी पंप के पीछे पंप संचालकों ने गोदाम बना रखा है। यहां पर सीएनजी पंप से संबंधित सामान रखा जाता है। अज्ञात कारणों से यहां आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी जसराम ने बताया कि सीएनजी पंप के गोदाम में प्लास्टिक के पाइप थे। प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग तेज हो गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Sort:  

Good