बम्हनी नगरीय निकाय के सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण

in #material2 years ago

मंडला. नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में बनाए जा रहे सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने ईव्हीएम की सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामग्री वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार मतगणना की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों के रूकने एवं भोजन के संबंध में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी मंडला पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित उपस्थित थे।

Sort:  

Spasht matdan ki vyavastha ki jaani chahie

आप भी लाइक करे जी