कर्ज चुकाने के लिए रिश्तेदार के घर चोरी: हिरासत में लेने पर उगला सच, युवक को किया गिरफ्तार

Screenshot_2022_0518_010152.png
पाली।पाली की मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने व नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक में सामने आया कि महज 35 हजार का कर्ज चुकाने के लिए उसने रिश्तेदार के घर पर चोरी की।

SHO मारवाड़ जंक्शन मोहन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पांचेटिया गांव में 9 मई को चुन्नीलाल पुत्र आशाराम घांची के घर में चोरी हुई थी। घटना के समय चुन्नीलाल परिवार सहित मणिहारी गांव में अपनी बेटी संतोष के मायरा भरने गए हुए थे। 11 मई को वापस लौटे तो घर के अंदर का ताला टूटा मिला। घर में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब मिली। CCTV फुटेज खंगाला तो एक युवक पास के मकान की दीवार कूद कर घर में आता नजर आया। पुलिस ने मामला दर्जकर CCTV की मदद से शक के आधार पर पाली के सूरजपोल हाल केशवनगर निवासी 35 साल का अशोक कुमार घांची पुत्र गोरधनलाल घांची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने अशोक घांची को गिरफ्तार किया।

दिन में चोरी की वारदात को दिया अंजाम हेड कांस्टेबल राजेश मीणा ने बताया कि 9 मई को दिन में आरोपी अशोक घांची पांचेटिया गांव आया था। अपने रिश्तेदार चुन्नीलाल के मकान पर ताला लटका देखा तो आस-पास से जानकारी प्राप्त किया। जिस उसे पता चला कि वे मणिहारी गए हुए हैं तो वहा दिन में 12-01 के बीच मकान की दीवार कूदकर अंदर गया। कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गया।

35 हजार का कर्ज चुकाने की चोरी आरोपी फेक्ट्री मजदूर हैं। उस पर करीब 35 हजार रुपए का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए उसने अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी कर ली।