मारूती वेन का अचानक खुला दरवाजा, चलती वाहन से गिरी महिला

in #maruti2 years ago

005.jpg

  • ग्राम चकदेही के पास की घटना, महिला के सिर में आई चोट

मंडला. विकासखंड निवास सड़क हादसों का जोन बनता जा रहा है। यहां आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आती है। यहां कोई ना कोई सड़क दुर्घटना घटित हो रही है। जिसमें लोग गंभीर घायल होने के साथ काल के गाल में समा रहे है। बता दे कि निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम चकदेही ग्राम के पास चलती मारुति वैन से एक महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे निवास अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

जानकारी अनुसार ग्राम चकदेही के पास एक चलती मारूति वेन से एक महिला अचानक गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। बताया गया कि पूनम मरावी पति संतोष मरावी 23 वर्ष चकदेही ग्राम अपने मायके से मारुति वैन से बबलिया की और जाने के लिए बैठी। कुछ दूरी चलने के बाद मारुति वैन का गेट अचानक मोड़ पर खुल गया। जिससे दरवाजें के पास बैठी पूनम अचानक दरवाजा खुलने से वाहन से नीचे गिर गई और घायल हो गई।

तत्काल इस घटना की जानकारी 100 डायल को दी गई। जानकारी लगते ही पायलट रमेश और आरक्षक अनिल भलावी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को निवास अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही निवास थाने से एएसआई भुवन अतकरे, महिला आरक्षक रीना नागले पहुंची। चौपहिया वाहन से महिला के गिरने की जानकारी लेकर निवास पुलिस जांच कर रही है। हादसे में महिला के सिर में चोट आई है। जिसका उपचार निवास सामुदायक स्वास्थ्य में किया जा रहा है।

Sort:  

Please like my post sir