10 लाख दहेज लेकर नपुंसक से कराई शादी:सुहागरात पर खुला भेद तो ननद ने दुल्हन को पीटा

in #marrige2 years ago

यूपी के शाहजहांपुर में 10 लाख दहेज लेकर नपुंसक से शादी कराने का मामला सामने आया है। यहां की एक लड़की की शादी धोखा देकर नपुंसक युवक से करा दी गई। सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि दुल्हा नपुंसक है। जब यह बात उसने अपने ससुराल वालों को बताई तो नाराज ननद ने दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से पति समेत 7 लोगों पर मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। शाहजहांपुर की रहने वाली एक लड़की शादी सत्यम नाम के युवक से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए दहेज दिया गया था। इसके अलावा गहने और कपड़े भी दिए गए थे। शादी अच्छे से संपन्न भी हो गई। लेकिन बाद में दुल्हन को पता चला कि दुल्हा नपुंसक है।F024AD6E-3F00-4BE7-A02F-317F83EE8DE8.jpeg