भाई ने दरवाजा तोड़ा तो ब्वायफ्रेंड के साथ थी बहन, जिसकी नहीं थी उम्मीद, वो कर दिया

in #marriage2 years ago

1655052709742.pngप्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जब लड़के ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया तो ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। लड़के ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ देखा और इसके बाद विवाह का फैसला लिया।
संसू, इसुआपुर (छपरा) : बिहार में प्रेमी के साथ प्रेमिका के पकड़े जाने की खबर आती रहती है। अकसर ग्रामीण दोनों को साथ देखते हैं और स्वजनों को सूचना देते हैं। इस बार भाई ने बहन को घर में प्रेमी के साथ देख लिया। स्थानीय लोगों और स्वजनों को इसकी जानकरी दी। दोनों से पूछा गया तो उन्होंने एक दूसरे को पसंद करने की बात कही। इस पर बातचीत के बाद शादी का फैसला लिया गया। मंदिर में लड़का और लड़की का विवाह कराया गया। घटना बिहार के छपरा जिले की है। सूचना इसुआपुर थाने की पुलिस को भी दी गई।
शादी में गई थीं मां, घर में नहीं था कोई

प्रखंड के एक गांव में शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए युवक को लड़की के भाई ने पकड़ लिया। जब लड़के ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया तो ग्रामीणों और स्वजनों ने दोनों की शादी करा दी। लड़की की मां ने बताया कि वह शादी समारोह में अपने मायके गई थीं। कार्यक्रम में उन्हें छोड़ने उनका बेटा भी गया था। बहन घर में अकेली थी। ऐसे में रात दस बजे बेटा वापस घर लौट आया। घर पहुंचकर जब लड़की के भाई ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। सशंकित होकर उसने घर का दरवाजा तोड़ दिया। उसकी बहन घबराई हुई सामने आई। बहन के बगल में एक लड़का खड़ा था। दरवाजा तोड़ने के दौरान हुई आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। पूछताछ में लड़के ने अपना और पिता का नाम बताया। उसने कहा कि वह पहले भी कई बार अपनी प्रेमिका से मिलने आ चुका है। ग्रामीणों ने मामला प्रेम प्रसंग का समझ शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इसकी सूचना इसुआपुर थाने की पुलिस को दी गई। एएसआइ अख्तर खान द्वारा प्रेमी युगल को थाने लाया गया तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई।