सजा रह गया मंडप पलके बिछाए बैठी रही दुल्हन, नही आए दूल्हा और बाराती

in #marriagelast year

मुरादाबाद।जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक गरीब मरहूम किसान की बेटी का शादी का पंडाल सजा था और लाल जोड़े में दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए बैठी थी, शादी में आए मेहमान खाना खा रहे थे। पिंडाल में खाना बन रहा था। दहेज का सामान सज़ा हुआ था। बारात के आने का इंतज़ार हो रहा था। लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। बरात न आने की जानकारी पर शादी की खुशियां गम में बदल गईं और युवती के बारात न आने की चर्चा गांव के आग की तरह फैल गई। लड़की पक्ष ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने लड़की पक्ष को थाने ले गई।

IMG-20230704-WA0005.jpg

कुन्दरकी के जलालपुर निवासी मरहूम गरीब किसान अनवार हुसैन बेटी शबाना बी का विवाह कुंदरकी के बांकीपुर निवासी वाहिद हुसैन के बेटे उवैश से तय किया था। रविवार को बरात आनी थी। दुल्हन के भाई ने बताया, उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके तहत शादी तय हुई थी। घर मे शादी की तेयरिया चल रही थी।हम सब परिवार वाले शादी में आए मेहमानों को खाना खिला रहे थे।लेकिन काफी समय बीतने के बाद बारात नही गई। बताया कि दूल्हा पक्ष के लोगो ने शादी में जो मंगा हमने उससे भी बढ़कर दिया। दहेज के समान के साथ साथ दहेज में डेढ़ लाख कैश भी दे रहे थे। लेक़िन रविवार दिनभर बरात का इंतजार किया जाता रहा। खाने-पीने की व्यवस्था पूरी थी। काफी समय बीत गया, लेकिन बरात नहीं आई। जब कारण जानने की कोशिश की तो लड़के और उसके परिवार के सभी के फोन बंद आ रहे थे। जब दुल्हन को बारात न आने की सूचना मिली तो दुल्हन हैरान रह गई मन जाए सपने अधूरे रह गए। बरात न आने से दुल्हन हाथ में मेहंदी लगाए ही बैठी रही। वही दुल्हन ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।सूचना पर पहुँची पुलिस ने दुल्हन के घर पहुँचकर जानकारी जुटाई और दुल्हन के परिवार को अपने साथ थाने ले आई।दुल्हन ने बताया कि वह दिल मे सपने सजाए दूल्हे के इंतज़ार कर रही है।
IMG-20230704-WA0006.jpg