बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के लिए स्थान चिन्हित

in #mark2 years ago

IMG-20221006-WA0039.jpg

दुर्गा समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से मां को किया विदा
....
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बृहस्पतिवार को समिति के सदस्यों ने चिह्नित स्थानों पर किया।
जिले में 52 स्थान चिह्नित किया गया था। जहाँ बृहस्पतिवार को करीब 270 मूर्तियों का विसर्जन नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। जिसमें शहर कोतवाली के जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया गया। इसी प्रकार दुबहर क्षेत्र के जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा नदी के छाडऩ) में मूर्ति विसर्जन किया गया। जबकि सुखपुरा थाना के गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार थाना के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल, टोंस नदी में विसर्जन किया गया।