मानसून सत्र का 15वां दिन: BJP सांसद ने बिहार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

in #mansunsatr2 years ago

NEWS DESK: WORTHEUM, PUBLISHED BY: HEENA MANSURI, 5TH AUG 2022, 12:31 PM IST

आज मानसून सत्र का 15वां दिन है। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई। लोकसभा प्रश्नकाल में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने बिहार में नकली शराब पर हुई मौतों और बिहार में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने वहां दवाओं की कम आपूर्ति और डॉक्टरों की कमी का सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा- बिहार को हर संभव स्वास्थ्य सेवाओं की मदद की जाएगी।

सदन में खड़गे VS पीयूष

मल्लिकार्जुन खड़गे:ED ने मुझे नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। वे मुझे संसद की कार्यवाही के दौरान कैसे बुला सकते हैं? मुझे ED के सामने 12.30 बजे पेश होने को कहा गया है। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन क्या सदन की कार्यवाही के दौरान मुझे बुलाया जाना सही है?

कल पुलिस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को घेर लिया था। क्या ऐसे माहौल में डेमोक्रेसी जिंदा रहेगी? क्या हम संविधान के मुताबिक काम कर पाएंगे? हम इससे डरेंगे नहीं, हम इससे लड़ेंगे।

पीयूष गोयल:सरकार किसी भी एजेंसी के कामकाज में दखल नहीं देती है। हो सकता है कांग्रेस के समय में ऐसा होता होगा, लेकिन अब अगर कोई भी शख्स गलत काम करेगा तो एजेंसियां अपना काम करेंगी।

kharge_1659605331.webp

दोनों सदन हुई थीं स्थगित

संसद की 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान दोनों सदनों में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हंगामा किया था। इसके चलते दोनों सदनों को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। सदनों में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मामला नेशनल हेराल्ड केस में ED की कार्रवाई से जुड़ा है। दरअसल, कल ही ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में यंग इंडिया के दिल्ली स्थित दफ्तर को सील किया था।

परिवहन मंत्री ने कार के सुरक्षा मानकों पर की बात

लोकसभा स्थगित होने से पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, सड़क व परिवहन मंत्रालय कार की पिछली सीट पर भी एयरबैग्स लगवाने की कोशिशों में है, ताकि पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स की जान बचाई जा सके। इस बारे में एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी। फिलहाल कार की अगली सीटों के लिए ही एयरबैग्स मौजूद होते हैं।

untitled1_1659592945.webp

मानसून सत्र में आधी भी नहीं चली संसद

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था। यह 12 अगस्त तक चलना है। संसद में एक दिन में छह घंटे काम होता है। इस हिसाब से अब तक 14 दिन में दोनों सदनों में 84-84 घंटे काम होना चाहिए था। लेकिन, लोकसभा में 33.7 और राज्यसभा में 28.9 घंटे ही काम हुआ हुआ। प्रश्नकाल लोकसभा में 4.1 और राज्यसभा में 6 घंटे ही चला। विधायी कार्य लोकसभा में 14.6 और राज्यसभा में 11 घंटे हुआ। गैर विधायी कार्य लोकसभा में 12.7 और राज्यसभा में 7.2 घंटे हुए। अन्य कार्य लोकसभा में 2.3 और राज्यसभा में 4.7 घंटे हुए।

Sort:  

Sir agar aap vote ya follow nhi karenge to koi aapko kese vote ya follow karega