उप मुख्यमंत्री ने किया बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास का उद्धघाटन, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

IMG_20220702_124329.jpg

उप मुख्यमंत्री ने किया बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास का उद्धघाटन, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

दक्षिणी दिल्ली में बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास का काम लंबे समय से चल रहा है। आज इसका उद्धघाटन दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कर दिया है आज से यह अंडर पास आम जनता के लिए खोल दिया बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास आज से चालू होने वाला है। इस बात की जानकारी पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने दी है। इस अंडरपास पर अपनी समय सीमा से ज्यादा निर्माण कार्य चल रहा था। जो देरी से खत्म हुआ है। जिसके बाद अब इसे दिल्ली सरकार की तरफ से इस अंडर पास का फीता उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कर दिया है ऐसे में अब दक्षिणी दिल्ली में रहने वालों को ट्रैफिक से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अंडरपास से राव तुला राम (आरटीआर) मार्ग, रिंग रोड और धौला कुआं पर ट्रैफिक का भार कम होगा। के मुताबिक यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के बगल में धौला कुआं और दुर्गा बाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के बीच जाम का सामना करने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। 1.2 किमी लंबा वाई-आकार का यह अंडरपास दिल्ली सरकार की राव तुला राम परियोजना का दूसरा हिस्सा है, जिसे सरकार ने 2013 में मंजूरी दी थी। पहले हिस्से राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर का उद्घाटन जुलाई 2019 में हुआ था। इतना ही नहीं परियोजना के एक हिस्से के रूप में सैन मार्टिन मार्ग और बेनिटो जुआरेज मार्ग पर अंडरपास के दो हिस्सों को जोड़ने वाला एक 670 मीटर स्काईवॉक भी बनाया गया है।Screenshot_2022-07-02-12-40-31-630_com.whatsapp.jpg