एक ऐसा आम जिसे खाते हैं देश और विदेश के खास लोग...

in #mango2 years ago

फलों के राजा आम को यूं तो सभी आम और खास लोग पसंद करते हैं लेकिन एक ऐसा आम भी है जो देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्री मंडल को भी बहुत पसंद है और ये आम है चौसा आम।

इसी के चलते राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों को भेजने के लिए आम के 400 स्पेशल डिब्बे सहारनपुर में तैयार हो रहे हैं अब जल्द ही पीएम मोदी और राष्ट्रपति चौसा आम का स्वाद चखेंगे।

इनमें मुख्य रूप से बिजनौर, मुज्जफरनगर और सहारनपुर के चौसा आम को रखा गया है। सहारनपुर का विश्व प्रसिद्ध चौसा आम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए भिजवाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों के लिए भी आम भेजने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आम भेजने की जिम्मेदारी जिन बाग मालिकों को मिली है वो भी बेहद खुश है कि उनके बगीचे के आम का स्वाद इस बार खुद देश के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री व केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य लेने वाले है। राष्ट्रपति, पीएम और केंद्रीय कैबिनेट को सहारनपुर का प्रसिद्ध आम भेजने के बाद आम की एक बड़ी खेप सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भी भेजी जाएगी।

आपको बता दें कि सहारनपुर जनपद आम की एक बडी फलपट्टी घोषित है और यहाँ छोटे बड़े हज़ारों आम के बगीचे है और यहाँ के आम की मिठास देश ही नही बल्कि विदेशों तक फैली हुई है शायद यही वजह है कि इस बार सहारनपुर के आम की मिठास राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचेगी।