चला भगवान पशुपति नाथ का रथ, भक्तों में दर्शन की आस

in #mandsour2 years ago

Screenshot_20220808-131321~2.png
मंदसौर। परंपराअनुसार इस वर्ष भी सावन मास के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को विश्वविख्यात अष्टमुखी भूत भावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव भक्तों का हालचाल जानने नगर भ्रमण पर शाही अंदाज में शाही रथ पर सवार होकर निकलें। और भक्तों का दुख दूर किया। 2 वर्षों के कोरोना काल के अंतराल के बाद वही पुराने अंदाज में शाही सवारी को इस वर्ष और अनूठे और भव्य अंदाज में निकाला गया और कई बाहरी कलाकारों ने इस बार अपनी कला का का जादू बिखेरा। सुबह रजत प्रतिमा का पूजन अर्चन जनप्रतिनिधि ,संत,समाजसेवी और धर्मालूजन ने किया।
भगवान पशुपतिनाथ प्रातरूकाल आरती मंडल के अध्यक्ष पं दिलीप शर्मा, प्रवक्ता उमेश परमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे वर्ष भर में एक ही बार सावन मास के अंतिम सोमवार को रजत प्रतिमा के दर्शन धर्मालुजन करते हैं और वह दिन आज आ ही गया है। सुबह भगवान की मूल प्रतिमा का अभिषेक पूजन होने के बाद रजत प्रतिमा का पूजन- अर्चन कर अभिषेक किया जाएगा और भगवान की प्रतिमा को शाही रथ में विराजित किया जाएगा उसके पश्चात भगवान की रजत प्रतिमा का भव्य नयनाभिराम श्रंगार अलग-अलग मूर्खों का किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री जगदीश देवडा, मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ,कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और संत
समाजसेवी भाजपा कांग्रेस के नेताओं नेताओं द्वारा आरती कर रथ को रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शाही सवारी में सर्वप्रथम मंदसौर का बैंड, कड़ाबीन पार्टी उज्जैन, त्रिशूल भगवान श्री पशुपतिनाथ का, श्री दशपुर महाकालेश्वर व्यायाम शाला एवं शिक्षा समिति मंदसौर का अखाड़ा,नालछा माता मंदिर की झांकी ,साउथ की बाहुबली हनुमान वानर सेना संग झांकी ,बाहुबली महादेव
अघोरी झांकी, राम दरबार,राधा कृष्ण, महाकाली और अघोरी झांकी ट्राले पर रहेगी। इन सभी झांकियों के आगे मंदसौर के डीजे भी चलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात डीजे पार्टी, उज्जैन ताशा पार्टी,नासिक ढोल अगरबत्ती डमरु
मंडल उज्जैन, मंदसौर की युवतियों बालिकाओं और महिलाओं की कलश यात्रा, उसके पश्चात भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव का शाही रथ तपेश्वर महादेव की
झांकी, भगवान ओखा बावजी की झांकी, स्वच्छता मिशन की झांकी रहेगी।

Sort:  

जय महाकाल