एमपी के मंदसौर की यशोदा बनी मध्य प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी

in #mandsaur2 years ago

IMG-20221031-WA0014.jpgमन्दसौर। बैतूल (होशंगाबाद संभाग) में आयोजित 66 वी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मैं मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी यशोदा मोयल को सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया। यह जानकारी हाकी मंदसौर के अविनाश उपाध्याय ने दी उन्होंने बताया कि यह सीनियर वर्ग की शालेय हॉकी प्रतियोगिता जोकि 26 से 29 नवंबर 2022 तक बेतूल में आयोजित की गई थी और इसमें मध्य प्रदेश के 10 संभाग शामिल हुए थे । हालांकि इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उज्जैन भोपाल से 2-1 से पराजित हो गई थी और इस प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग विजेता रहा था, लेकिन उसके बाद भी यशोदा को मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । यशोदा मंदसौर में स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा है और केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे खेलो इंडिया सेंटर की नियमित सदस्य है और प्रतिदिन 4 घंटे हॉकी का अभ्यास करती है कई बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता टीम की सदस्य रह चुकी है। यशोदा के पिता रमेश मोयल सुतारी से संबंधित काम करते हैं। बालिका की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, शिक्षा विभाक खेल अधिकारी अशोक शर्मा, हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, दूबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, महारानी स्कूल के प्राचार्य दवे सर, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षिका श्रीमती शांता व्यास, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, केंद्रीय शासन द्वारा नियुक्त खेलो इंडिया एन, आई, एस, कोच वैभव चौरसिया, खेल विभाग के कोच अविरल बरोलिया, ओम प्रकाश गुर्जर, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोरा, अमित आर्थर, राकेश श्रीवास्तव, अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, कमलेश शर्मा, मंगल बैरागी, मनोज करण, अजहर खान, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी बालागंज स्कूल के प्राचार्य सुदीप दास आदि ने बधाई दी व अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की।