गत वर्ष की तुलना में 85 मिमी अधिक वर्षा दर्ज

in #mandla2 years ago

005.jpg

  • जिले में अब तक 385.8 मिमी औसत बारिश
  • 19 जुलाई को 3.8 मिमी वर्षा

मंडला। जिले में इस वर्ष एक जून से 19 जुलाई के दौरान 385.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 300.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 85 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को मंडला में 8.4 मि.मी., नैनपुर में 4.5 मि.मी., बिछिया में 0.6 मि.मी. तथा नारायणगंज में 9.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 19 जुलाई को 3.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।