तीरंदाजी अकादमी में जिले के शांतनु सिंह का चयन

in #mandla2 years ago

Tirandaji.jpeg

  • जिले के फीडर सेंटर के खिलाडिय़ों का हुआ चयन

मंडला। तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मंडला के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शांतनु सिंह राजपूत का चयन मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में हुआ है। मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर बोर्डिंग अकादमी हैं। इस अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षको द्वारा खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल लेवल का प्रशिक्षण दिया जाता हैं।
इसी क्रम में पिछले माह तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मंडला की दो बालिका कुमारी काजल यादव और कुमारी हिमानी सराठे का भी चयन हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर गजेन्द्र सिंह कवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रविन्द्र ठाकुर जिला खेल अधिकारी द्वारा खिलाडी व प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही खेल विभाग के समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी।

Sort:  

Good wark