पहली बारिश में धराशाही हो गई एनीकट की वाल टूटी

in #mandla2 years ago

Anicut.jpg

  • किसानों को नुकसान
  • मटेरियल बहकर धान के खेतों में पहुंचा
  • करीब 50 लाख रूपए की लागत से बना था एनीकट

मंडला। विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत सगुनिया में लाखों रुपए के निर्माण कार्य जो 6 माह पूर्व किए गए हैं पहली बारिश में ही धराशाही हो गए हैं। ठेकेदारी प्रथा के चलते शासन को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सगुनिया में बंधा से सुभेवाडां मार्ग पर वाल निर्माण, मुक्तिधाम के पास बाल निर्माण, मोहन आर्मो के खेत के पास एनीकट निर्माण, टुमरी झोड में एनीकट निर्माण, दोषी नाला के पास वाल निर्माण का गुणवत्ता हीन कार्य किया गया। जिनकी लागत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रह है।
जिनमें से सरपंच मोहन आर्मो के भाई के खेत के पास एनीकट का निर्माण कार्य किया गया था जो पहली बारिश में ही निर्माण कार्य का मटेरियल बहकर पूरे खेत में लगी धान की फसल में बिछ गया। जिससे किसान को नुकसान पहुंचा है। पंचायत सचिव के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य का समस्त मटेरियल प्रभात पटैल ने सप्लाई किया है। निर्माण कार्य पंचायत ने कराया है और मजदूरों व सप्लायर का भुगतान बाकी है।

Sort:  

Thekedar or panchayt par jach kar Karywahi karna chahiye