जिले में 1118 मिमी औसत वर्षा

in #mandla2 years ago

Narmada Nadi.jpg

मंडला। जिले में इस वर्ष एक जून से 31 अगस्त के दौरान 1118 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 716.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 401.7 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को बिछिया में 1.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 31 अगस्त को 0.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।