वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग व रोइंग विधा का प्रतिभा चयन

in #mandla2 years ago (edited)

IMG-20220614-WA0016.jpg
मंडला। मप्र राज्य वाटर स्पोट्र्स अकादमी की सेलिंग व रोइंग विधा के लिए संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा प्रतिभा चयन कार्यक्रम 24 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में वाटर स्पोटर््स चयन समिति द्वारा जिलों पहुंचकर खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
इण्डोर स्टेडियम मंडला में 23 जून को शाम 4 बजे से 7 बजे तक चयन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त तिथि एवं समय में जिला सिवनी, रीवा एवं मंडला में निवासरत् 10 से 17 वर्ष उम्र तक के छात्र-छात्राएं इस प्रतिभा चयन में सम्मिलित हो सकते है। रोइंग के लिए तैराकी आवश्यक नही है। बॉस्केटबाल व व्हालीबाल के खिलाडिय़ों को वरीयता दी जाएगी।IMG-20220614-WA0012.jpg
खिलाड़ी निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभा चयन में भाग लें। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने जाने का किराया एवं आवास, भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी के लिए जीएल यादव तकनीकी सलाहकार से सम्पर्क कर सकते है।