आवारा श्वानों ने बालक पर किया हमला

in #mandla2 years ago

dogs.jpeg

  • निवास के ग्राम छिंदगांव की घटना
  • 10 वर्षीय बालक घायल
  • स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा उपचार

मंडला। इन दिनो ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा श्वानोंं का आतंक लगातार देखने को मिल रहा हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदगाव में सुनील वरकड़े पिता नेम चंद उम्र 10 वर्षीय अपने घर से रोजाना की तरह स्कूल जा रहा था। वही कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्तों का झुंड जिसमें लगभग 5 कुत्ते शामिल थे, बालक पर हमला कर घायल कर दिया और बालक के शरीर को काट लिए। बालक पर श्वानों के हमले से बालक चिल्लाया और रोने लगा। बालक की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे। जिसके बाद बालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास लाया गया। जहां बालक का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई हैं।

Sort:  

Hoho