राजस्थानी बांधनी लंहगे में रंग बिखेरा महिलाओं ने

in #mandla2 years ago

Rajasthani Theme (2).jpg

  • राजस्थानी थीम पर गेट टू गेदर का आयोजन
  • प्रांत की परंपरागत फेमस स्वादिष्ट डिशेस रहीं खास
  • मिट्टी के बर्तनों में लिया परंपरागत डिशेस का स्वाद

मंडला। भारत के अलग अलग प्रांतों की अपनी अलग पहचान है। इसी तारतम्य में भुआ बिछिया की महिलाओं ने राजस्थानी थीम पर गेट टू गेदर का आयोजन किया। जिसमें सभी गु्रप की सदस्य बांधनी प्रिंट लंहगे, राजस्थानी पगङी और पारंपरिक लाखङी की वेशभूषा में नजर आईं। आयोजन हॉल को भी राजस्थानी परिधानों से सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की पारंपरिक डिश दाल बाटी, राज कचौङी, घेवर बनाई गई। जिसको सदस्यों ने खूब सराहा।
Rajasthani Theme (3).jpg
गीतिका राठौर द्वारा राजस्थानी थीम पर आयोजित गेट टू गेदर कार्यक्रम में वर्षा अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, तनु पिपरसानिया, प्रिया बजाज, रितु सोनी, शिखा पिपरसानिया, रुचि रावत, संगीता गर्ग, अर्चना दुबे, अंकु चउदा, शिप्रा गुप्ता शामिल रहीं।

Rajasthani Theme (1).jpg

  • राजस्थानी थीम के आधार पर डेकोरेट किए गए मिट्टी के बर्तन में परंपरागत डिशेस।

आयोजन पर थीम बिल्कुल अलग रही जिसमें परंपरागत पहनावे के साथ राजस्थानी शहरों के नाम के आधार पर गेम्स बनाए गए। कार्ड और केप में शहरों के नाम लिखकर गेम तैयार किया गया, जिसको लेकर सभी सदस्यों ने भरपूर एन्जॉय किया।
Ritu soni.jpg
रितु सोनी

हॉल के डेकोरेशन में राजस्थानी थीम के आधार पर सामग्री को शामिल किया गया और पारंपरिक वस्तुओं से सुसज्जित किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही सभी सदस्यों की वेशभूषा भी थीम के आधार पर परफेक्ट रही।
Varsha Agrwal.jpg
वर्षा अग्रवाल

राजस्थानी थीम काफी जबरदस्त रही । सभी सदस्यों ने एक से बढ़कर एक परिधान पहने। आयोजन में मिट्टी के बर्तन को थीम के आधार पर डेकोरेट करके सभी डिश को परोसा गया, प्रांत की फेमस पारंपरिक सभी डिश काफी स्वादिष्ट बनाई गई।
Deepti Agrwal.jpg
दीप्ति अग्रवाल

राजस्थानी थीम पर आयोजन में हॉल को बांधनी प्रिंट कपङो से सुसज्जित किया गया इसके साथ ही गु्रप के सभी सदस्यों ने राजस्थानी वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सभी ने मिलकर काफी एन्जॉय किया।
Geetika Rathor.jpg
गीतिका राठौर

Sort:  

बहुत कम समय बचा है, ज्यादा से ज्यादा न्यूज पर लाइक करें, कमेंट करें।
👍 लाईक करने से ही मंजिल मिलेगी और क्वाईन मिलेंगे, तो ज्यादा से ज्यादा न्यूज में लाईक करे।
🙏👍👍🙏

Incradible

Very nice

👌

Nice