अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटेगा ऑनलाईन चालान

in #mandla2 years ago

002.jpg

  • एंड्रायड मोबाईल के पूरे फीचर ई डिवाईस चालान मशीन में
  • पुलिस को मिली ई डिवाइस चालान मशीन
  • ऑनलाइन किया जा सकेगा चालान का भुगतान
  • जिले के सभी थाना क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी को दिया गया प्रशिक्षण

001.jpg

मंडला . यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बनाने में लगातार कार्यरत है। जिले की यातायात व्यवस्था को और प्रभावी रूप से कारगर बनाने के लिए यातायात पुलिस को 30 नग ई चालान डिवाइस मशीन मिल गई है। जिस पर शीघ्र ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ई चालान डिवाइस से चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस ई डिवाईस चालान मशीन को जिले के सभी थानों में दिया जाएगा। जहां यातायात का उल्लंघन करने वालों का ई डिवाईस से चालान काटा जाएगा। ई चालान डिवाइस के संचालन के लिए मंडला पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण दिया गया। जहां पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

जानकारी अनुसार यातायात पुलिस अब शहर समेत जिले भर में ई-डिवाइस मशीन से वाहनों के चालान करेगी। यह व्यवस्था मंडला जिले में शुरू हो रही है। जिसके लिए ई डिवाईस मशीन भी आ गई है। चालक अगर दुपहिया वाहन चलाते बिना हेलमेट या मोबाइल पर बात करता मिला तो पुलिस अब ई-डिवाइस मिशन से पहले फोटो खींचेगी और फिर चालान करेगी। इतना ही नहीं इस मशीन से बड़ा फायदा यातायात पुलिस व वाहन चालक दोनों को होगा। यह मशीन ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ी होने के कारण वाहन मालिक चालान का भुगतान भी एटीएम या डेबिट कार्ड के जरिए तुरंत कर सकेगा। वहीं पुलिस नियमानुसार जितना चालान बनाएगी मशीन से मिलने वाली पर्ची भी चालक को उपलब्ध होगी। इस ई डिवाईस के कारण पुलिस चालक से अधिक रुपए भी नहीं वसूल सकेगी। वाहन चालक को चालान भरने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह ई-डिवाइस जिले के संबंधित थानों से जुड़ा रहेगा। डिवाइस से रोजाना होने वाले चालान की जानकारी थाने के ऑनलाइन कम्प्यूटर में दर्ज होगी।

  • हाई परफॉरमेंस युक्त है यह एंड्रायड डिवाईस :
    यातायात प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि यह ई डिवाईस एंड्रॉयड डिवाइस है, जिसमें दो सिम का स्लॉट और एक एसडी कार्ड का स्लॉट है। वाईफाई व एंड्रॉयड मोबाइल के सभी सिस्टम इस डिवाईस में मौजूद है। डिवाइस में बसों की टिकट निकालने की तरह पर्ची निकालने का सिस्टम भी इस डिवाईस में है। इस ई डिवाईस के साइड में एटीएम या डेबिट कार्ड से भुगतान करने का भी सिस्टम दिया हुआ है। डिवाइस में दो जीबी रैम, आठ जीबी रोम, 5 इंच का एचडी डिस्पले व पांच मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। डिवाइस में कैमरा मोबाइल की तरह पीछे लगा है। इसके साथ ही हाई स्पीड थर्मल पिं्रटर भी है। यह डिवाईस 4 जी, वाईफाई जीपीएस ब्लूटूथ से लेस है। इस डिवाईस का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.एक्स है।

  • ऐसे किया जाएगा इस डिवाइस का प्रयोग :
    यातायात सूबेदार योगेश राजपूत ने बताया कि इस डिवाइस में वाहन का नंबर फीड करेंगे और इसके साथ इस डिवाईस में यह भी जानकारी भरी जाएगी कि वाहन चालक ने किन-किन नियमों का उल्लंघन किया है, जैसे कि हेलमेट नहीं है, लाइसेंस नहीं है, वाहन में लाईट, इंडिकेटर, काले शीशे और अन्य जानकारी डिवाइस में फीड करने के बाद स्लीप निकाल कर वाहन चालक को थमा दी जाएगी। जिसके बाद वाहन चालक चालान की राशि को ऑनलाईन, डेबिट कार्ड या नगद भी कर सकता है।

  • ई चालान डिवाइस रहेगा लिंक :
    नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहले फोटो ली जाएगी, जिसे डिवाईस में अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद वाहन चालक को ऑनलाईन क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नगद राशि चालान की देनी होगी। ई चालान डिवाइस में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने पर डिवाईस स्वत: ही वाहन मालिक का पूरा विवरण डिस्पले में आ जाएगा। यातायात निमयों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी इसी मशीन से हो जाएगी। प्रत्येक उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों का रिकार्ड इस डिवाईस में दर्ज रहेगा। दोबारा उल्लंघन करने पर समन शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • कंट्रोल रूम में दिया प्रशिक्षण :

003.jpg
बता दे कि पुलिस आधुनिकरण योजना के अंतर्गत अब मंडला पुलिस पीओएस मशीन के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालान करेंगी। इसके लिए मंडला पुलिस को 30 ई डिवाइस चालान मशीन प्रदान की गई है। मंडला पुलिस को पुलिस मुख्यालय के द्वारा 30 नग पीओएस मशीन प्रदाय की गई। मशीन को संचालित किए जाने संबंधी प्रशिक्षण स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में दिया गया। बताया गया कि ई डिवाईस चालान मशीन को जिले के सभी थानों में प्रदान किया जाएगा। अब यातायात का उल्लंघन करने वाले चालकों की चलानी कार्रवाई इस ई डिवाईस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। इस डिवाईस को ऑपरेट करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, थाना प्रभारी सुभाष बघेल, सूबेदार योगेश राजपूत एवं जिले के समस्त थाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

  • ऑनलाइन रहेगा रिकॉर्ड :
    ई डिवाइस चालान मशीन से चालान काटे जाने पर इसका डाटा सुरक्षित रहेगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि वाहन चालक के द्वारा कितनी बार एवं किन यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है। उसके हिसाब से उस वाहन चालक का यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर ई चालान काटा जाएगा।
Sort:  

Ok

Nice