अनियंत्रित बाईक पेड़ से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर

in #mandla2 years ago

007.jpg

  • पीएम के बाद परिजनों को सौंपा युवकों का शव
  • बिछिया थाना के ग्राम छपरताल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

मंडला। जिले के बिछिया थाना अंतर्गत छपरताल से करीब एक किमी दूर तेज रफ्तार मोटर साईकिल महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई है, और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की बताई गई है। हालांकि घटना कितने बजे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवकों का शव धन राम साहू के खेत में मिला है। हादसे का शिकार हुए चारों युवक में से किसी ने भी हेलमेट नही लगाया हुआ था।
006.jpg
जानकारी अनुसार शनिवार देर रात ये चारों युवक एक ही बाइक में सवार होकर अपने गांव छपरतला लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो कर बेहोश हो गया।
सुबह राहगीरों की नजर पडऩे पर दुर्घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवक को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बिछिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम ग्राम छपरतला निवासी सतीश, मोती लाल और दीनदयाल हैं। फिलहाल बिछिया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिछिया पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया भेज दिया है। जहां पीएम के बाद युवकों के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
005.jpg

  • ये है मृतक :
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छपरताल के रहने वाले हैं जिनकी पहचान मोती लाल पुत्र बुधराम धुर्वे उम्र 22 वर्ष ,दीनदयाल पतरे पुत्र अजीत पतरे 17 वर्ष व सतीश झारिया पुत्र लक्ष्मी झरिया उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है।
    IMG-20220703-WA0044.jpg
Sort:  

V ery bed