हर घर तिरंगा अभियान के लिए छात्र कर रहे जागरूक
- रंगीली, चित्रकला बनाकर कर रहे जागरूक
- जागरूक करने रैली का आयोजन
- दिलाई जा रही शपथ
मंडला। ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए विद्यार्थियों द्वारा रंगोली एवं पैंटिंग्स बनाई जा रही है। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित होगा। इस अभियान के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए जिले के सभी स्कूलों में अभियान के तहत रंगोली चित्रकला एवं अलग-अलग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा हैं।
अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ सामूहिक रूप से हर-हर तिरंगा अभियान के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है।