देश की 15 वीं राष्ट्रपति बन गई द्रौपदी मुर्मू

in #mandla2 years ago

Dropati Murmur 3.PNG

  • पहली बार आदिवासी महिला बनी राष्ट्रपति
  • जीता राष्ट्रपति चुनाव, शुभकामना देने लगा तांता

मंडला। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा कर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं है। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं। उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले और अब वह 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।

Dropati Murmur 1.jpg

जानकारी अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड में वोटों की गणना के बाद उन्हें जीत मिली। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत आंकड़ा पार कर लिया था। द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 2,61,062 वोट मिले। अब देश को पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला मिल गई है। इनकी जीत पर देशवासी शुभकामनाएं दे रहे है, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्र का माहौल बन गया है।

Sort:  

आपने मेरी पोस्ट पर वोट दिया है....आप के 1 वोट के बदले में मेने 3 वोट दिए हैं 🙏

सबका साथ सबका विकास

Good News

Ty sir

Nice

Bahut sundar

Nice