हाईवे में फिर लगेगा जाम, घंटो परेशान होंगे यात्री

in #mandla2 years ago

सीसी सड़क की तर्ज पर टूकड़ो-टूकड़ों में चल रहा मरम्मत कार्य
001.jpeg
मंडला। जिलेवासी पिछले सात साल से नेशनल हाईवे निर्माण पूर्ण होने का इंतजार कर रहे है। टूकड़ों में मंडला-जबलपुर एनएच 30 मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंडला से छग सीमा तक मार्ग निर्माण पूरा हो गया है लेकिन मंडला से जबलपुर मार्ग के हाल बेहाल है। यहां टुकड़ों-टुकड़ों में मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। जिसमें भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। जिसका खामियाजा आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया, चौपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। मार्ग में आई दरारें, गड्डे हादसे को आमंत्रण दे रहे है। मार्ग निर्माण गुणवत्ताविहीन होने के कारण वाहनों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बारिश का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके बाद इस मार्ग में एक बार फिर जाम की स्थिति बनेगी। जिसके कारण राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
003.jpeg
जानकारी अनुसार मंडला से जबलपुर एनएच 30 मार्ग का निर्माण कंपनी द्वारा करीब सात में कार्य पूर्ण नहीं कर पाई है। विकासखंड नारायणगंज के ग्राम कुड़ामैली, कोंडरा और बबैहा पहाड़ी के पास का मार्ग जर्जर और बदहाल स्थिति में है। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुड़ामैली में तो मार्ग की स्थिति सबसे दयनीय है, यहां मार्ग का तो पता ही नहीं चलता है, ओवर ब्रिज बनने के चलते यह मार्ग विगत कई वर्षो से अधूरा है। जिसके कारण पुराने मार्ग की हालत खराब हो गई है। मार्ग से डामल गायब हो गया है, जिसके कारण इस क्षेत्र के पूरे मार्ग में जमी मिट्टी धुल के गुब्बारों में तब्दील हो गई है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगीर, वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठेका कंपनी द्वारा ओवर ब्रिज के कार्य को धीमी गति से कर रहे है। जिसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
002.jpeg
बता दे कि नेशनल हाइवे मार्ग में कुड़ामैली और बबैहा पहाड़ी के पास सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण इस क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश में यात्री और भारी वाहन फंस जाते है। जिसके कारण घंटों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो क्षेत्रों में मार्ग निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मार्ग बद से बदत्तर हाल में है। मार्ग में धूल के गुब्बारों से राहगीर परेशान हो रहे है। चौपहिया वाहनों को क्रासिंग में परेशानी उठानी पड़ रही है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से लोगों में रोष भी व्याप्त है। वहीं जर्जर हो चुके पुलों का जीर्णोद्धार तो किया गया है, लेकिन उनकी स्थिति फिर जस की तस हो गई है। पुल में किया गया मरम्मता का कार्य भी गुणवत्ताविहीन किया गया है। जिसके कारण पुल में भी गड्डे बने हुए है, जो हादसों को अमंत्रण दे रहे है।
004.jpeg
बारिश में लगेगा जाम :
मंडला से जबलपुर के बीच टू लेन मार्ग निर्माण पिछले सात साल से कच्छप गति से चल रहा है। यह नेशनल हाईवे हर साल बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। घंटो जाम में लोग फंस जाते है, जिससे जरूरी कार्य वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडला से जबलपुर के बीच का हाईवे मार्ग निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुड़ामैली में चल रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते यहां बारिश में दलदल की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं वही बबैहा पहाड़ी से गुजरे मार्ग का निर्माण भी पूर्ण है लेकिन इस मार्ग को शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण आवाजाही के लिए पुराने मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। इस पुराने मार्ग की हालत भी खस्ता हाल है। जिसके कारण यहां बारिश में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। इस क्षेत्र में भी वाहन फंस जाते है। जिससे यहां का नाजारा देखने लायक होता है। बारिश शुरू होने वाली है, लगता है कि बारिश के पहले मार्ग निर्माण पूर्ण होना संभव नहीं है। एक बार फिर जिलेवासियों को इस जाम की स्थिति से गुजरना पड़ेगा।

Sort:  

Work should go on👍

Yes