निरक्षर का किया सर्वे, अब बनाएंगे साक्षर

in #mandla2 years ago

009.jpg
मंडला। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंडला के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अचली द्वारा अपने ग्राम पंचायत में निरक्षर लोगों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया। इसके बाद लोगों की सुविधा अनुसार अपने घर में ज्ञानालय पाठ शाला का संचालन किया जा रहा। जिसमें समिति की अध्यक्ष वंदना नागेश्वर, सचिव सुनीता नागेश्वर एवं सदस्यों के सहयोग से निरक्षरों को पढना लिखना सिखाया जा रहा है। इसके अलावा बेजुबान परिंदों की प्यास बुझाने के लिए परिंदों के लिए पानी के पात्र रखे और वार्ड वासियों से आग्रह किया गया कि प्रत्येक घर के आंगन में परिंदों के लिए खाना व पानी के पात्र रखे जाए। बसंत नागेश्वर ने कहा कि जल को बचाने के लिए हमें हर घर में नल में टोटी लगाने की जरूरत है। जिससे पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। सुनीता नागेश्वर ने किचन के पानी को उपयोग में लाने के उपाय बताए। इसी तारतम्य में अनीता उईके ने बताया कि जल को बचाने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना होगा। यदि आधे गिलास पानी की आवश्यकता है तो आधा गिलास पानी ही लें। इस प्रकार लोगों को जागरूक करते हुए पानी बचाने का संकल्प लिया।

Sort:  

Good work

Good