जब वृक्ष रहेंगे, तब ही हमें शुद्ध प्राण वायु मिलेगी

in #mandla2 years ago

004.jpg

  • घुघरी में पर्यावरण वानिकी अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
  • ग्वारा आंगनवाडी केन्द्र में लगाए गए फलदार पौधे

मंडला। विकासखंड घुघरी में पर्यावरण वानिकी अभियान के तहत घुघरी में न्यूट्रिशयन पौधों का वृक्षारोपण किया गया। पूर्व सामान्य वन मंडल अधिकारी पुनीत गोयल के निर्देशन में जिले के समस्त वन परिक्षेत्र एरिया के बीट के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्यावरण वानिकी अभियान के अंतर्गत फलदार वृक्षों को लगाया जा रहा है। इसके लिए एक अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुघरी के बीट ग्वारा के आंगनबाड़ी केंद्र में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

005.jpg

इस पौधारोपण के दौरान राजस्व तहसीलदार हरिओम ठाकुर, घुघरी थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, वन परिक्षेत्र अधिकारी, विवेक मिश्रा, वनरक्षक कांशीराम मरावी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वन विभाग की संयुक्त टीम, थाना घुघरी की टीम द्वारा पौधरोपण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि लोगों को वृक्षारोपण के साथ वृक्षों की रक्षा करना भी जरूरी है, क्योंकि जब वृक्ष रहेंगे तभी हमें अमृत रूपी हवा, वायु मिलेगी। इसलिए हमें हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए और वृक्षों की रक्षा के साथ संकल्प लेना चाहिए कि हम कभी वृक्षों को नहीं काटेंगे।

Sort:  

Good