सिवनी से रेस्क्यू कर कान्हा के मुक्की बाड़े में लाए दो बाघ शावक

in #mandla2 years ago

002.jpeg
प्रहलाद कछवाहा
शावकों की स्थिति सामान्य ना होने से दिया जा रहा उपचार
मंडला. सिवनी जिले के वन विकास निगम बरघाट परियोजना पाण्डिया छपारा परिक्षेत्र से करीब 06 माह के दो बाघ शावकों को पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के रेस्क्यू दल के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद इन दोनों शावकों को कान्हा नेशनल पार्क मंडला लाया गया है। बता दे कि इन शावकों की स्थिति सामान्य नहीं थी, जिसके कारण इन दोनों शावकों को विशेष उपचार के लिए मंडला जिला के कान्हा टाईगर रिजर्व लाया गया।
जानकारी अनुसार सिवनी जिले के वन विकास निगम बरघाट परियोजना पाण्डिया छपारा परिक्षेत्र से लाए गए दो बाघ शावकों को विशेष उपचार की आवश्यकता के कारण कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के रेस्क्यू एवं वन्यजीव चिकित्सालय मुक्की में रखे जाने के निर्देश मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गये। जिनके निर्देशानुसार मंगलवार को को शाम के समय में बाघ शावकों को कान्हा के परिक्षेत्र मुक्की में लाया गया। जहां इन दोनों शावकों वन्य जीव चिकित्सालय मुक्की के बाड़े में रखा गया है।
एक बाघ चोटिल :
कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल द्वारा 18 मई को बाघ शावकों का परिक्षण किया गया। बाघ शावक लगभग 1 सप्ताह से भोजन न मिलने के कारण कमजोर हो गए थे। इन दो शावकों में एक बाघ शावक के बाये पिछले पैर में चोट के लक्षण देखे गये। जिसे उपचार की आवश्यकता थी। संचालक कान्हा टाईगर रिज़र्व मंडला द्वारा बाघ शावकों का निरीक्षण किया गया।
भोजन मिलने के बाद संतुष्ट हुए शावक :
बता दे कि कान्हा टाईगर रिर्जव के मुक्की बाड़े ेमें रखे गए दोनों शावकों को विभाग की में भोजन दिय गया। जहां भोजन मिलने के बाद शावकों में संतुष्टि देखी गई। बाघ शावकों को दिया गया भोजन शावकों द्वारा खाया जा रहा है। जिसे इन शावकों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। बाघ शावकों को विशेष भोजन की आवश्यकता एवं दवाओं का निर्धारण डॉ. संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया। शावकों को आगामी 15 दिवस तक वन्यजीव चिकित्सालय मुक्की में रखा जाएगा और पूर्ण स्वस्थ्य होने पर रिवाईल्डिंग सेन्टर घोरेला में स्थानांतरित किया जाएगा।

Sort:  

Shi h

Achha