पीडि़त मानव की सेवा के लिए संगठन हमेशा है सक्रिय

in #mandla2 years ago

Rakt Dan.jpg

  • माहिष्मती गो-सेवा संगठन के सदस्य सत्यम ने किया रक्तदान

मंडला। संगठन का निर्माण पूरे भारत में रक्त एवं सभी सेवाएं एक जगह शहर में मिल सके, इसके लिए बनाया गया है। ऐसी ही सेवा भावना को लेकर संगठन के सदस्य ने एक जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया।
जानकारी अनुसार विगत दिवस ग्राम बकौरी निवासी दुर्गा प्रसाद शुक्ला को ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में ए पॉजीटिव ब्लड उपलब्ध ना होने के कारण श्री शुक्ला को ब्लड नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद इसकी जानकारी गौ सेवा संगठन के गौ पुत्रों को लगी और संगठन के गौ पुत्रों ने अपने सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जानकारी लगते ही माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन मंडला के सदस्य भाई सत्यम चंद्रोल निवासी ग्राम बिनैका ने अपना बहुमूल्य रक्त डोनेट किया।
गौ पुत्र दिलीप चंद्रोल ने बताया कि इसी तरह पूरे मध्यप्रदेश में पीडि़त मानव की सेवा के लिए संगठन हमेशा सक्रिय रहता है, आप लोग भी रक्तदान जरूर करें। अगर आप की उम्र 18 से 60 साल है आपका वजन 44 किलो से अधिक है, तो चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान करने से बहुत सी बीमारियां हमारे शरीर से चली जाती हैं, रक्तदान का और भी कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, गो पुत्र दिलीप चंद्रोल उपस्थित रहे।

Sort:  

ये सबसे बड़ा कार्य है

सही दिशा में समाज सेवा