कमलेशधर दुबे हुए सेवा निवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
- श्री दुबे को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
मंडला। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ रहे मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं सहायक ग्रेड 01 कमलेशधर दुबे 40 वर्ष की अपनी शासकीय सेवा के उपरान्त अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के परिप्रेक्ष्य में सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री दुबे के 04 दशक की शासकीय सेवा कार्यकाल के सम्बंध में विस्तृत जानकारी मुख्य लिपिक मनमोहन पाठक के द्धारा दी गई। श्री दुबे को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्बे एवं सहायक संचालक मदन झारिया के द्वारा कमलेशधर दुबे के शासकीय सेवा के दौरान किये उत्कृष्ट कार्य के सम्बंध में बताया गया। सम्मान समारोह में मदन झारिया, मुकेश पाण्डे, महेन्द्र श्रीवास, शैलेष तिवारी, हनीफ खान, लोकेश कुमरे, अमित उइके, देवेन्द्र दुबे, सीताराम दफतरी सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन अखिलेश उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन मनमोहन पाठक के द्धारा किया गया।
शानदार
Nice