पक्षी सर्वेक्षण में 10 राज्यों के 55 पक्षी विशेषज्ञ हुए शामिल

in #mandla2 years ago

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में तीन दिवसीय ग्रीष्म ऋतु सर्वेक्षण का आयोजन
005.jpeg
मंडला। कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत कान्हा पार्क में तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन शुरू किया गया है। इस सर्वेक्षण में पक्षी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। जिससे कान्हा में मिलने वाले प्रावासी और स्थानीय पक्षीयों की गणना की जा सके। बता दे कि 10 से 12 जून तक प्रथम ग्रीष्म ऋतु पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन कान्हा नेशनल पार्क में शुरू हो गया है। यह पक्षी सर्वेक्षण कार्य क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं वाईल्ड लाईफ एंड नेचर, इंदौर की संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। यह इस साल का दूसरा पक्षी सर्वेक्षण है, अलग अलग ऋतु में सर्वेक्षण करने से पक्षियों की विभिन्न प्रकार की जातियों के बारे में जानकारी मिलती है।
पक्षी सर्वेक्षण के आयोजन में शामिल पक्षी विशेषज्ञ प्रतिभागियों को संयुक्त संचालक नरेश सिंह यादव द्वारा कान्हा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र बागड़ा ने बताया कि इस सर्वेक्षण कार्य में स्वयं सेवकों का रुझान बहुत अधिक था और अनुभव को आधार बनाते हुए देश के 10 राज्यों से 55 पक्षी विशेषज्ञ को चुना गया हैं।
बता दे कि पक्षी सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है, इस तरह के सर्वेक्षण से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी एकत्र करना है, उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव आदि का अध्ययन करना है।
कान्हा के पार्क अधीक्षक सुनील सिन्हा ने बताया कि सर्वेक्षण में 2 से 3 समूह को कान्हा टायगर रिजर्व के अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा और सर्वेक्षण किया जाएगा। इस तरह के सर्वेक्षण से विभाग को पक्षियों के आकड़ों को एकत्रित करने में सहायता मिलती है, तथा निष्कर्ष के अनुसार पक्षियों के संरक्षण के लिए योजना तैयार की जा सकेगी।

Sort:  

Good work👍

👌🏻👌🏻

Good

Good

👍