एबीवीपी का 75 वॉ स्थापना दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया

in #mandla2 years ago

0014.jpg

  • 75 वर्षो से अनवरत राष्ट्र पुननिर्माण की दृढ़ वाहक बनी एबीवीपी
  • उत्कृष्ट विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन

मंडला . छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। बताया गया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश भर में एबीवीपी का 75 वॉ स्थापना दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हंै। नगर में स्वामी विवेकानंद चैक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मंडला विकासखंड अधिकारी विजय मालवीय, अभाविप विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस, विभाग संयोजिका उर्वसी राय, जिला प्रमुख राकेश शुक्ला, जिला संयोजक वागीश पटेल, प्रांत कला मंच सह संयोजिका अमीशा तंडिया, प्रांत कार्यकारणी सदस्य शालनी तिवारी, नगर सहमंत्री समीर श्रीवास, प्रखर श्रीवास, राज पटेल, विवेक महेश्वरी, सुमित उइके, सुजल, मदन शाह, सुमित श्रीवास आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Sort:  

good

Supar

Good